बिहार

सीमांचलवासी प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी का बेसब्री से कर रहे इंतजार : प्रवीण कुमार

अररिया, रंजीत ठाकुर। 15 सितम्बर को पूर्णिया में गूंजेगा बिहार के विकास का शंखनाद बिहार सहित पूरे सीमांचलवासी प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी का बेसब्री से कर रहे इंतजार पीएम के आगमन पर नई ऊर्जा ,नए संकल्प और अटूट विश्वास के साथ सीमंचलवासी करेंगे पीएम मोदी का आभार व भव्य स्वागत उक्त बातें भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने जिला उपाध्यक्ष प्रतापनारायण मंडल, नगर महामंत्री संदीप कुमार, पूर्व नगर अध्यक्ष धीरज पासवान, राहिल खान, विपुल सिंह संग नगर विभिन्न वार्डो में सघन रूप से घर घर संपर्क अभियान चलाकर आम लोगों व कार्यकर्ताओं को पीएम की सभा मे भाग लेने हेतु आमंत्रण पत्र देकर निमंत्रित करने के उपरांत कही।

Advertisements
Ad 1

इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि विकास को नई उड़ान देने व सीमांचलवासियों को खुशियों की विशेष सौगात देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माँ पूरण देवी की धरती पूर्णिया आगमन को लेकर पूरे सीमांचल में उत्साह उमंग व्याप्त है फ़ारबिसगंज से भारी संख्या में लोग एवं कार्यकर्ता पीएम मोदी का स्वागत अभिनंदन और आभार प्रकट करने के लिए पूर्णिया के विशाल जन सभा में भाग लेंगे और ऐतिहासिक भागीदारी दर्ज करने के लिए विभिन्न साधनों से सुबह 10 बजे रवाना होंगे। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री पूर्णिया से रेलवे हाइवे एयरवे सहित पूरे बिहार के लिए 45 हज़ार करोड़ की विकास की सौगात देंगे जो ना सिर्फ विकसित भारत बल्कि विकसित बिहार के नींव को और मजबूत प्रदान करेगा। इस दौरान बूथ अध्यक्ष राजेश्वर साह, मनीष कुमार, विकास शर्मा, निहाल ठाकुर, सुमित साह, सचिन साह, रितिक राय विनोद साह आदि अनेकों लोग मौजूद थे।

Related posts

चौकीदार और दफादार पर हुए पुलिसिया दमन और लाठी चार्ज की घटना के बाद भी चिराग पासवान चुके हैं : एजाज अहमद

बख्तियारपुर स्कूल में महिला शिक्षकों के बीच मारपीट, प्राचार्या पर गंभीर आरोप

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 15 एकड़ में लगी अवैध अफीम की खेती नष्ट

error: