बिहार

पलंगा उच्च विद्यालय में 33 नए कक्ष भवन एवं चहारदीवारी का उद्घाटन

फुलवारीशरीफ, अजित। आदर्श इंटर स्तरीय विद्यालय पलंगा में मंगल वार 09 सितंबर 2025 को नवनिर्मित 33 नए कक्ष भवन का शिलान्यास एवं चहारदीवारी का उद्घाटन विधायक फुलवारीशरीफ गोपाल रविदास के द्वारा सम्पन्न हुआ.यह पहल विद्यालय एवं क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे स्थानीय विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।

विधायक गोपाल रविदास ने कहा कि “नए भवन और चहारदीवारी के निर्माण से विद्यालय का वातावरण सुरक्षित और सुसज्जित होगा. बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर कक्ष उपलब्ध होंगे और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को अब शहर जैसे शैक्षणिक अवसर मिल पाएंगे।

इस अवसर पर उनके साथ राजद प्रखंड अध्यक्ष श्रवण कुमार, माले के व्ययोवृद्ध वरिष्ठ नेता शरीफा मांझी, राजद के वरिष्ठ नेता कैश अनवर,भोला चौधरी, मंटू कुमार यादव ‘मुखिया’, माले नेता साधु शरण पासवान, देवी लाल, बबन दास, ललिन पासवान,विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित अनेक समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी

मोतिहारी में तीन खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, 3.62 लाख रुपये से अधिक के खाद्य पदार्थ जब्त!

हर चेहरे पर मुस्कान, महादलित टोलों में जिला प्रशासन ने बाँटी दीपावली की खुशियाँ