बिहार

शहीदी जागृति यात्रा को हरी झण्डी देंगे : नितिश कुमार

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) तख्त श्री हरिमन्दिर जी पटना साहिब एवं बिहार सरकार के संयुक्त प्रयासों से गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित होकर शहीदी जागृति यात्रा निकाली जा रही है जो कि 17 सितम्बर को तख्त पटना साहिब से आरंभ होगी और 9 राज्यों का भ्रमण करते हुए आनंदपुर साहिब में समाप्ति होगी। इसी के चलते आज तख्त पटना साहिब प्रबन्धक कमेटी का प्रतिनिधि मण्डल आज बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार से मिला और उन्हें यात्रा सम्बन्धी जानकारी दी। प्रतिनिधि मण्डल में प्रधान जगजोत सिंह सोही, उपाध्यक्ष गुरविन्दर सिंह, महासचिव इन्द्रजीत सिंह एवं पंजाब से जेडीयू नेता मानविन्दर सिंह बेनीपाल मौजूद रहे।

तख्त पटना साहिब प्रबन्धक कमेटी अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने मुख्यमंत्री नितिश कुमार से मुलाकात के बाद जानकारी दी कि मुख्यमंत्री नितिश कुमार स्वयं मौजूद रहकर शहीदी जागृति यात्रा को हरी झण्डी देंगे। सः सोही ने बताया कि शहीदी जागृति यात्रा पटना के गुरु का बाग से दोपहर बाद आरंभ होगी और 9 राज्यों से होती हुई अक्टूबर माह में श्री आनंदपुर साहिब जाकर समाप्ति होगी। उन्होंने बताया कि शहीदी जागृति यात्रा को रवाना करने के लिए देश विदेश से धार्मिक शख्सीयतें और अनेक जत्थेबंदीयां भी मौजूद रहेंगी।

Related posts

सैदाबाद गांव में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल, युवाओं ने 22 बीघे के तालाब किनारे लगाए 200 पौधे

हाई स्कूल सपोर्ट प्रोग्राम के अंतर्गत पटना के दो बालिका उच्च विद्यालयों का भ्रमण

सुखद शनिवार में बच्चों ने कबाड़ से बनाई सुंदर राखियां, सीखीं स्वच्छता और रचनात्मकता की बातें

error: