बिहार

प्रेमलोक मिशन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना के संपतचक बैरिया स्थित प्रेमलोक मिशन स्कूल में शुक्रवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर बच्चों ने गीत, कविता, नृत्य और विभिन्न प्रतियोगिताओं के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की आरती उतारकर उन्हें मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बताया।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुरुदेव श्री प्रेम ने कहा कि पढ़ाई के साथ मार्गदर्शन की भूमिका में शिक्षक ही सर्वोपरि हैं. शिक्षक समाज और ज्ञान के बीच सेतु का काम करते हैं और छात्रों को सही दिशा देते हैं. उन्होंने कहा कि बदलते समय में डिजिटल शिक्षा और तकनीक ने जहां अवसर बढ़ाए हैं वहीं चुनौतियां भी खड़ी की हैं, जिनसे पार पाने में शिक्षक ही विद्यार्थियों के सच्चे पथप्रदर्शक हैं। समारोह में शिक्षकों ने भी छात्रों की प्रस्तुतियों की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया. कार्यक्रम का समापन सम्मान और उत्साह के माहौल में हुआ।

Related posts

बिहटा में गृह रक्षा वाहिनी के जवानों को यातायात प्रबंधन का प्रशिक्षण

सड़कों के मरम्मत और निर्माण की दिशा में सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव के द्वारा 50 स्थान के अनुशंसित सड़कों को बिहार सरकार ने स्वीकृति प्रदान की

बीमार पिता के इलाज के दौरान सूने घर में चोरी, 30 लाख के जेवरात ले उड़े चोर!

error: