बिहार

मिशन नौनिहाल सम्मान के बच्चों ने नीतीश सरकार की शराबबंदी कानून को दिया समर्थन

फुलवारीशरीफ, अजित। मिशन नौनिहाल सम्मान के अंतर्गत शिक्षा प्राप्त कर रहे दलित-महादलित समाज के बच्चों ने शुक्रवार को “शिक्षा संकल्प दिवस” पर एकता और चेतना का संदेश दिया. इस मौके पर बच्चों ने शिक्षा को जीवन की दिशा बनाने का संकल्प लिया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लागू की गई शराबबंदी और नशाबंदी नीति का खुले मंच से समर्थन किया. बच्चों ने कहा कि शिक्षा तरक्की का रास्ता है, जबकि नशा विनाश की ओर ले जाता है. बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का आयोजन सावित्रीबाई फुले के आदर्शों पर कार्य कर रही 21 सदस्यीय टीम द्वारा संचालित नि:शुल्क ट्यूशन केन्द्र में किया गया. इस अवसर पर मिशन के संस्थापक-संरक्षक वयोवृद्ध समाजसेवी सुखदेव सिंह, स्थानीय शिक्षक मुकेश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता बिनेश पासवान, ट्यूशन केन्द्र के छात्र-छात्राएँ और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisements
Ad 1

आयोजन में देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों को अपनाने का संकल्प भी लिया गया. कार्यक्रम की संयोजिका शिक्षिका मिन्ता कुमारी पासवान और तृषा कुमारी पासवान ने बताया कि “शिक्षा को पतवार बनाओ, अपनी नैया खुद पार लगाओ” के नारे पर बच्चों ने आगे बढ़ते रहने का संकल्प लिया है. बच्चों ने यह भी प्रण लिया कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा के पथ पर चलेंगे और अपने समुदाय को जागरूक करेंगे।

Related posts

कंगनघाट से तख्त साहिब सौंदर्यकरण और मल्टीलैवल पार्किंग का कार्य भी जल्द होगा शुरु

तख्त पटना साहिब कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह गृह मंत्री अमित शाह से भेंट

शेखपुरा में गलत तरीके से संचालित मां सावित्री हॉस्पिटल को किया गया सील

error: