बिहार

फुलकाहा को जल्द मिलेगी बिजली की समस्या से निजात


अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा में पावर सब स्टेशन बनने को लेकर गुरुवार को बिजली विभाग के अधिकारियों ने पहुंचकर चिह्नित भूमि का निरीक्षण कर लोगों से महत्वपूर्ण जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीण अमीन भी मौजूद थे। अमीन के द्वारा मापी कर कागजी कार्रवाई किया गया। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश प्रियदर्शी ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में पावर सब स्टेशन बनने को लेकर यह भूमि चिन्हित किया गया है और बहुत जल्द ही यहां पर पावर सब स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा जिसकी सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। यह पावर सब स्टेशन फुलकाहा थाना से दो सौ मीटर उत्तर और पूरब भाग बिहार सरकार की भूमि मेला प्लॉट में बनने जा रहा है। जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल बना हुआ है।

पावर सब स्टेशन बन जाने से क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। बिजली की समस्या से लोग काफी परेशान रहते थे सबसे अधिक परेशान गर्मी के समय रहती है। शुक्रवार को नरपतगंज अंचल पदाधिकारी भी स्थल का जांच करेंगे और यह कागजी कार्रवाई कर वरीय अधिकारी को सौंपेंगे। कार्यपालक अभियंता राजेश प्रियदर्शी ने कहा कि पावर सब स्टेशन बनने से फुलकाहा क्षेत्र वासियों को बहुत जल्द ही बिजली की समस्याओं से निजात मिलेगी।

Advertisements
Ad 1

मौके पर बिजली विभाग के सहायक अभियंता अमित कुमार झा, बिजली विभाग के प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल कुशवाहा, कनीय अभियंता राजकुमार रोशन समेत “लोजपा जिलाध्यक्ष रामविलास” अरुण कुमार सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्रवण कुमार दास, श्यामदेव यादव,युवा राजद नेता रानू यादव, भाजपा नेता नागेश्वर यादव, पैक्स अध्यक्ष अजय साह, पंसस प्रतिनिधि राजा रक्षित, उप मुखिया प्रतिनिधि हसीब अख्तर, युवा नेता नवनीत यादव, पूर्व पंसस रणविजय शर्मा, मो० कासिम, निर्धन महतो,फुलकाहा मंडल अध्यक्ष घनश्याम यादव, पूर्व पैक्स अध्यक्ष रंजीत साह, निर्भय यादव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

Related posts

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस

दुर्गा क्लब ने बरबीघा क्रिकेट क्लब जूनियर को 05 विकेट से हराया

आम लोगों के साथ सीधा संवाद करने का माध्यम कला संवाद पत्रिका : मंत्री

error: