बिहार

सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर भव्य साइकिल रैली का आयोजन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आज आई-नेक्स्ट के सहयोग से पुलिस अधीक्षक, यातायात पटना के दिशानिर्देश में एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी, पटना, पुलिस उपाधीक्षक (चतुर्थ) यातायात तथा NIFT पटना के डायरेक्टर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने नागरिकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की और सुरक्षित यातायात की महत्ता पर जोर दिया। रैली में बड़ी संख्या में छात्रों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और यह संकल्प लिया कि वे सड़क सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुँचाएंगे।

Related posts

पटना में बाढ़ की स्थिति पर रविशंकर प्रसाद ने अधिकारियों से की बात, राहत कार्य तेज करने के निर्देश

नवनिर्मित 30 बेड के ICU का स्वास्थ मंत्री निशांत कुमार ने उद्घाटन किया

बेंगलुरु में चार दिवसीय बिहार महोत्सव-2026 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और श्री श्री रविशंकर ने किया दीप प्रज्ज्वलित

error: