बिहार

उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन ने बिहार, झारखंड के एनडीए सांसदों के साथ बैठक की

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उप राष्ट्रपति के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन ने आज दिल्ली में बिहार और झारखंड के एनडीए के सांसदों के साथ बैठक की।

बिहार भाजपा मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि एनडीए के उप राष्ट्रपति के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन ने आज बिहार और झारखंड के एनडीए के सांसदों के साथ दिल्ली में बैठक की और चुनाव सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

उन्होंने बताया कि तमिलनाडु के रहने वाले राधाकृष्णन महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं और झारखंड के राज्यपाल के रूप में काम कर चुके हैं। झारखंड के साथ इनका मधुर रिश्ता रहा है। वहां के कई सांसदों के साथ इनका आत्मीय संबंध भी बना है। इस बैठक में एनडीए के उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन ने सांसदों से बात की।

मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने बताया कि इस बैठक में एनडीए के सांसदों के अलावा बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए सी पी राधाकृष्णन ने नामांकन दाखिल कर चुके है।

Related posts

पीजी फीस वृद्धि समेत दस सूत्री मांगों को लेकर एआईएसएफ की भूख हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, कुलपति आवास का घेराव

भादो वदी अमावस्या महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 501 महिलाओं ने किया सामूहिक मंगल पाठ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी अररिया पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

error: