बिहार

पटना में धूमधाम से मनाया गया 56वां श्री श्याम जन्माष्टमी महोत्सव

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) श्री श्याम मण्डल पटना द्वारा आयोजित 56वां श्री श्याम जन्माष्टमी महोत्सव महाराणा प्रताप भवन में बड़े धूमधाम से मनाया गया। यह 3 दिवसीय आयोजन शुक्रवार से आरंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार की संध्या 5:15 बजे अखंड ज्योति प्रज्वलन एवं भजन-कीर्तन से हुआ। इस दौरान कोलकाता के सुप्रसिद्ध भजन गायक शुभम रूपम, श्रेष्ठ दीक्षित, हरमहेन्द्र सिंह रोमी, गोरी साछी, आदर्श दाधीच, श्याम मंडल पटना एवं अद्भुत कानपुर की झांकी की ओर से भक्ति संगीत प्रस्तुत किया गया। कीर्तन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तजन शामिल हुए और बाबा श्याम के भजनों में डूबकर भाव-विभोर हो उठे।

Advertisements
Ad 1

भजनों के दौरान माहौल भक्तिमय हो गया। भक्तों ने बाबा श्याम से अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा—
“आशा बस इतनी सी कि दीदार तेरा हो, रोम-रोम में श्याम बस प्यार तेरा हो…” पूरे कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं और माहौल भक्ति रस से सराबोर रहा। भक्तों ने बाबा श्याम का झूला डाला, झूले पर खाटूवाले विराजमान होकर मुस्कराते रहे। झूला झूलाते हुए श्रद्धालु “डोर हिलाओ, तुम मुझको झुलाओ…” भजन गाते रहे। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक विशाल बिजपुरिया, अध्यक्ष पवन खेमका, सचिव ध्रुव मुरारका, कोषाध्यक्ष मनीष मित्तल सहित नरेंद्र कुमार शर्मा, ऋषि शर्मा, दिलीप अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, शंकर शर्मा, लल्लन लाठ, विवेक कुमार शर्मा, गौरव शर्मा, शुभम शर्मा, सतीश अग्रवाल, बंटी शर्मा, सवार्मल डोलिया, संजय लाठ, रितेश तुलसीयन समेत कई गणमान्य लोगों का विशेष योगदान रहा।

Related posts

श्री राधाकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

पटना-गया रोड पर बालू लदे ट्रकों की लंबी कतार, यातायात व्यवस्था चरमराई

छात्रा की तीसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने हत्या कर फेंकने का लगाया आरोप

error: