बिहारराजनितिक

वोटर का अधिकार सिर्फ मत देना नहीं, अपनी समस्या उठाना भी है : तेजस्वी यादव

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि वोटर का अधिकार केवल मत देने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी समस्याओं को उठाना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि “वोटर अधिकार यात्रा” के माध्यम से वे जनता के बीच जाएंगे और उन्हें जागरूक करेंगे कि वोट की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि इस यात्रा में बेरोजगारी, महंगाई, पलायन और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों के साथ-साथ स्थानीय समस्याओं को भी उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो हमारा विजन जनता के बीच रखा जाएगा। यह यात्रा ऐतिहासिक साबित होगी।

Advertisements
Ad 1

एक सवाल पर तेजस्वी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “हमलोग आज तक पिकनिक मनाने नहीं गए, लेकिन भाजपा के लोग जरूर पिकनिक मनाते होंगे। हम जो भी करते हैं जनता के लिए करते हैं, और सत्ता के लोग हमें गाली देते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को हमारी यात्राओं से हमेशा डर रहता है। “जब प्रधानमंत्री आते हैं तो स्कूलों की छुट्टी करा दी जाती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। तेजस्वी ने दावा किया कि बिहार की जनता इस बार महागठबंधन को वोट देने जा रही है और आगामी चुनावों में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

Related posts

सेटेलाइट टाउनशिप और भूमि निबंधन पर रोक के विरोध में किसानों का धरना, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

समर कैंप का हुआ समापन, बच्चों ने प्रस्तुत की रचनात्मक प्रतिभा

सैदनपुर में युवक को गोली मार बाइक लेकर भागा साथी, पुलिस खंगाल रही वारदात की वजह

error: