बिहार

फुलकाहा एसएसबी जवानों ने 546.495 लीटर नेपाली शराब किया जप्त, तस्कर मौके से फरार

अररिया, रंजीत ठाकुर : सोमवार को 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय बथनाहा के कार्यक्षेत्र बाह्य सीमा चौकी “ए” समवाय फुलकाहा के कार्यक्षेत्र गांव कोशिकापुर में भारतीय बोर्डर भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या-189 के समीप लगभग 200 मीटर अंदर जवानों ने तस्करी का नेपाली दिलवाले नामक 1653 बोतल(495.900लीटर) एवं पास-पास 58 बोतल (26.700लीटर),के अलावे एसी ब्लैक 13 बोतल(4.875लीटर), शराब तथा रॉयल गोल्ड बियर 18 बोतल(9 लीटर) जप्त करने में सफलता हासिल की है।

जबकि तस्कर एसएसबी जवानों को देख शराब छोड़ नेपाल के तरफ भाग निकला। फुलकाहा बीओपी प्रभारी ने जप्त शराब की कागजी कार्रवाई कर अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु उत्पाद विभाग अररिया को सुपुर्द कर दिया है।

Related posts

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की 118वीं जयंती समारोह

पटना पुलिस की बंटी-बबली गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 गिरफ्तार और एक विधि-विरुद्ध बालिका निरुद्ध

पीएम मोदी ने वडनगर से वाराणसी तक सेवा यात्रा पर जा रहे सेवा यात्रियों से किया संवाद, कहा- सेवा ही सर्वोच्च कर्तव्य

error: