बिहार

एसएसबी और जागरण कल्याण भारती के संयुक्त जागरुकता कार्यकम आयोजित

अररिया, रंजीत ठाकुर : जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रेन के नेतृत्व में फुलकाहा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। फुलकहा एसएसबी बीओपी में 56 वीं वाहिनी बथनाहा के सेनानायक- शाशवंत कुमार, भारतीय पुलिस सेवा के नेतृत्व में एसएसबी जवान एवं पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कार्यों के साथ-साथ मानव तस्करी पर विशेष जोर देते हुए तस्कर को पकड़ने एवं बच्चों के सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिया एवं उपस्थित लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाया इस कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट राणा कुमार , इंस्पेक्टर विकास कुमार,एस आई एम सिंह ,जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार , डीसी दीपक कुमार पासवान, सी एस डब्लू अजय कुमार, अंकुश कुमार यादव इत्यादि उपस्थित थे।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर जागरण कल्याण भारती के तरफ से जस्ट राइट् फॉर चिल्ड्रेन के भुवन रिभु के द्वारा लिखित पुस्तक when children have children , माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की कॉपी एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया।
भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में जहां-जहां एसएसबी कार्यत है। वहां पर एसएसबी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर एसएसबी और जागरण कल्याण भारती के भागीदारी के साथ कार्य योजना की रणनीति बनाई गई।

Related posts

डिजिटल युग में जनगणना 2027 : बिहार में शुरू हुआ स्व-गणना अभियान, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया शुभारंभ

सांसद पप्पू यादव के बयान पर भड़की बिहार की पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह, कहा- यह एक व्यक्ति की सोच नहीं, समाज की मर्यादा पर सीधा आघात

पटना में ट्रैफिक पुलिस की तत्परता: भटके मासूम को सकुशल परिजनों से मिलाया

error: