अररिया, रंजीत ठाकुर : बथनाहा में दिनांक 10 अगस्त 2025 को एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम एवं हर घर तिरंगा दिवस के अवसर पर लेखन एवं चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें संयुक्त चिकित्सालय सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के समस्त कार्मिकों एवं उनके बच्चो द्वारा लेखन और चित्रकला में भाग लिया गया तथा कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी डॉ. श्रीनिवासा गौड़ा एन. कमांडेंट (चिकित्सा), डॉ.राकेश कुमार भारतीया द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा),डॉ. दीपक कुमार प्रसाद द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा), डॉ विक्रमादित्य चकमा द्वितीय कामन अधिकारी ( पैथोलॉजिस्ट) , SM/SIC अशीना देवी टी. एच. बेबी देवी निरीक्षक प्रशासन व समस्त कार्मिक उपस्थित रहे.
