अररिया, रंजीत ठाकुर : संयुक्त चिकित्सालय सशस्त्र सीमा बथनाहा में शनिवार को एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत संयुक्त चिकित्सालय सशस्त्र सीमा बथनाहा में वृक्षारोपण कर्यक्रम चिकित्सालय एवं आवासीय परिसर प्रांगन में किया गया, जिसमें संयुक्त चिकित्सालय सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के अधिकारियों तथा समस्त कार्मिकों के द्वारा फलदार वृक्षों मूलतः आम, आमरुद, जामुन, कठहल, नीम, लिची आदि के वृक्ष को लगाया गया तथा आमजन को पर्यावरण में प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए “एक पेड माँ के नाम” लगाने का संदेश दिया एवं पर्यावरण स्वछता का संदेश दिया गया कार्याक्रम में प्रसाशनिक अधिकारी डॉ. श्रीनिवासा गौड़ा एन. कमांडेंट (चिकित्सा), डॉ.राकेश कुमार भारतीया द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा),डॉ. दीपक कुमार प्रसाद द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा), डॉ विक्रमादित्य चकमा द्वितीय कामन अधिकारी (पैथोलॉजिस्ट), SM/SIC अशीना देवी,टी. एच. बेबी देवी निरीक्षक प्रशासन व समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।
