पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) सावन माह की हरियाली और भक्तिभाव के वातावरण में पटना सिटी स्थित मिरचाई गली के श्री रानी सती दादी मंदिर प्रांगण में रविवार को झूलन महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया गया। दादी जी की आराधना, भजन-कीर्तन, शृंगार और भक्ति में डूबे श्रद्धालुओं ने पूरे क्षेत्र को दादीमय बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत घंटे-घड़ियाल और नगारों की गूंज के बीच मंगला आरती से हुई। इसके उपरांत आचार्य हरिओम शास्त्री एवं आचार्य लखन लाल शर्मा की देखरेख में मुख्य यजमान प्रशांत झुनझुनवाला व उनकी धर्मपत्नी उपासना झुनझुनवाला ने दादी जी की पूजा-अर्चना की। पूजा में दादी जी को रोली, मोली, मेहंदी, अक्षत, नारियल, पुष्प, काजल आदि अर्पित किए गए।
श्रावण मास के उपलक्ष्य में सजे इस धार्मिक आयोजन में दादी जी को हरियाली के बीच भव्य झूले पर विराजमान कर अलौकिक शृंगार किया गया। मेहंदी, गजरा, छप्पन भोग, चुनरी उत्सव और नृत्य-नाटिका के साथ मंदिर परिसर का माहौल भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में 501 महिलाओं ने राजस्थानी चुनरी ओढ़कर हाथों में मेहंदी लगाई और दादी जी का मंगल पाठ किया। इस मंगल पाठ को स्वर दिया दादी भक्त पूनम मोर ने, वहीं भजनों की शुरुआत राजेश देवड़ा और कोमल देवड़ा ने की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री नारायणी महिला मंडल की उर्मिला शाह और तारा झुनझुनवाला विशेष रूप से सक्रिय रहीं। इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने मंदिर पहुंचकर दादी जी को अरदास लगाई और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की महोत्सव की सफलता में श्री दादी जी भक्त मंडल के अध्यक्ष – प्रभु दयाल भरतिया उपाध्यक्ष – चंद्र प्रकाश झुनझुनवाला सचिव – शंभू कसेरा
प्रमोद कसेरा, संजीव देवड़ा, राजाराम शर्मा, सतीश अग्रवाल, ट्रस्ट अध्यक्ष प्रभात भरतिया, सीताराम केडिया और सुभाष पोद्दार समेत अनेक सदस्य सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।
