बिहार

शहीद भगत सिंह चौक पर राधेश्याम परिवार का भव्य कावड़िया सेवा शिविर

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) श्रावण मास के पावन अवसर पर राधेश्याम परिवार, पटना सिटी द्वारा शहीद भगत सिंह चौक पर भव्य कावड़िया सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में शिव भक्तों के बीच नींबू चाय, बिस्किट एवं टॉफ़ी का वितरण कर उनकी सेवा की गई।

लगातार बारिश के बावजूद शिव भक्तों का जोश और संस्था के सदस्यों का उत्साह देखते ही बन रहा था। शिविर का उद्घाटन संस्थापिका श्रीमती शोभा गुप्ता ने विधिवत रूप से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में चक्रेश अग्रवाल, पंकज लोयलका, बाबूलाल अग्रवाल, मोहित मुरारका, आनंद कमलियाँ, अनमोल सोनी, अमित पांडे, अमित एवं कृष्णा सराफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts

वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के सम्मान समारोह में पत्रकारों को ‘यंग जर्नलिस्ट अवार्ड’ से किया सम्मानित

ग्राहक बनकर पहुंचे दो हथियारबंद अपराधी, ज्वेलर्स की दुकान से आभूषण लेकर फरार

पंचायत सरकार भवनों को पूरी तरह क्रियाशील रखें : डी एम

error: