बिहार

पटना फुलवारी शरीफ मुरादपुर में महिला की संदिग्ध हालात में हत्या, बेटी ने मौसा पर लगाया आरोप!

पटना, अजित। फुलवारी शरीफ के जानीपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर मोहल्ले में एक महिला की संदिग्ध हालात में हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान स्वर्गीय शंभू पासवान की पत्नी शोभा देवी के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी सुबह परिजनों को हुई, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। मृतका की बेटी नेहा कुमारी ने अपने मौसा पर हत्या का शक जताया है। नेहा ने बताया कि उनके मौसा अक्सर घर आते थे और उनकी मां के साथ ही रहते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पैसे के विवाद को लेकर बीती रात मौसा ने उनकी मां की हत्या कर दी और फरार हो गए। हालांकि वह कब भागे, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

Advertisements
Ad 1

घटना की सूचना मिलते ही जानीपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद फुलवारी शरीफ डीएसपी टू दीपक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। हत्या के पीछे की असली वजह और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कार्रवाई जारी है।

Related posts

मुख्यमंत्री की “समृद्धि यात्रा” की तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

डीएम ने की प्रेस वार्ता, कहा- जिले में गैस की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें

रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

error: