बिहार

पटना यातायात पुलिस ने निभाई मानवता, घायल चालक को दिलाया इलाज और दवा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) सोमवार को पटना के डाकबंगला चौराहा के पास ऑटो और स्कूटर के बीच हुई टक्कर में ऑटो चालक घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पटना यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तुरंत गार्डिनर रोड अस्पताल (PMCH कैंपस) में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टर द्वारा जांच के दौरान पाया गया कि चालक के सीने में सूजन है। प्राथमिक इलाज के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित किया, और डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवाएं खरीदकर ऑटो चालक के परिवार को सौंपी।

इस घटना में पटना ट्रैफिक पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना की जा रही है। आम तौर पर सड़क हादसों में लाचार घायलों की अनदेखी हो जाती है, लेकिन इस मामले में पुलिस ने इंसानियत की मिसाल पेश की।

Related posts

प्रधानमंत्री के संभावित वैशाली दौरे को लेकर तैयारियां तेज

छठ महापर्व को लेकर गंगा घाटों पर तैयारियां तेज, एसडीओ कशिश बक्शी ने किया निरीक्षण

श्री चैतन्य मंदिर में 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के साथ होगा अन्नकूट महाप्रसाद वितरण