बिहार

वाहन जांच के दौरान कुर्जी मोड़ से चोरी की बाइक बरामद!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देश पर चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के तहत कुर्जी मोड़ पर तैनात पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों ने बड़ी सफलता हासिल की। जांच के दौरान एक संदिग्ध बाइक को रोका गया, जिसकी दस्तावेज जांच में पता चला कि वह वाहन चोरी का है।

Advertisements
Ad 1

जांच में पुष्टि हुई कि उक्त बाइक से संबंधित चोरी की प्राथमिकी पहले से फुलवारी शरीफ थाना में दर्ज है। तत्पश्चात, बरामद बाइक को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत दीघा थाना को सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और संबंधित आरोपी की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related posts

श्रेयसी सिंह ने केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, बिहार में औद्योगिक विकास एवं निवेश को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन ट्रायथल बायथल टीम गुजरात के लिए रवाना

अधिवक्ता संघ की ओर से जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंदर सिंह मल्होत्रा को भावभीनी विदाई दी

error: