बिहार

पारस एचएमआरआई, पटना में शोल्डर क्लिनिक ओपीडी की शुरुआत

फुलवारीशरीफ, अजित। पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल, पटना में शोल्डर क्लिनिक ओपीडी का उद्घाटन किया गया. यह ओपीडी प्रत्येक महीने के पहले और तीसरे शुक्रवार को आयोजित की जाएगी, जिसमें मरीजों को निःशुल्क परामर्श की सुविधा दी जाएगी. साथ ही, डॉक्टरों द्वारा सुझाए गए जांच पर 50 प्रतिशत तक की छूट भी मिलेगी।

कार्यक्रम का उद्घाटन जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार, डायरेक्टर एवं एचओडी ऑर्थोपेडिक डॉ. जॉन मुखोपाध्याय, चीफ कंसल्टेंट स्पोर्ट्स इंजुरी एवं ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अरविंद प्रसाद गुप्ता तथा सीनियर कंसल्टेंट स्पोर्ट्स इंजुरी एवं ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. राजीव रंजन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर डॉ. वी. के. ठाकुर, डॉ. रतनेश सिंह, डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. जानकी शरण भदानी, डॉ. रवि कुमार, मनीष गुरुदत्ता, रामअवतार जंगीद और नीरज सिंह भी उपस्थित थे। जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि शोल्डर क्लिनिक ओपीडी मरीजों के लिए अत्याधुनिक चिकित्सा सेवा का माध्यम बनेगा और shoulder संबंधी सभी समस्याओं का समाधान यहां उपलब्ध रहेगा।

Related posts

कंपार्टमेंट परीक्षा में गणित विषय शांतिपूर्ण संपन्न, 47 छात्राओं को मिला मार्गदर्शन का लाभ

राज्यपाल का OTA गया दौरा, सैन्य नेतृत्व पर दिया प्रेरक व्याख्यान

19 औद्योगिक इकाइयों को 20.04 एकड़ भूमि आवंटित, लगभग ₹284 करोड़ निवेश से लगभग 1200 रोजगार के अवसरों का सृजन

error: