बिहार

ग्रीन डे पर बच्चों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश, फैंसी ड्रेस में दिखा हरियाली का उत्साह

फुलवारीशरीफ, अजित। मानसून के मौसम में पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी, फुलवारी शरीफ में ग्रीन डे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस विशेष कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता से सभी का मन मोह लिया।

बच्चों ने ग्रीन पेपर से आम, अंगूर, मिर्च जैसे फलों और सब्जियों की फैंसी ड्रेस तैयार कर प्रदर्शित किया. उनकी पोशाकें हरियाली का संदेश दे रही थीं. प्रतियोगिता के दौरान बच्चों के चेहरों पर उत्साह और खुशी साफ झलक रही थी।

Advertisements
Ad 1

शिक्षिका नीतू शाही ने बच्चों को बताया कि मानसून का यह मौसम पौधारोपण के लिए सबसे अनुकूल समय है. उन्होंने बच्चों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण की रक्षा में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सभी बच्चों की पोशाकें आकर्षक और मनमोहक रहीं. बच्चों ने नारा दिया – “जहां हरियाली होगी, वहां खुशहाली होगी। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन के माध्यम से बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने का सफल प्रयास किया।

Related posts

श्रेयसी सिंह ने केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, बिहार में औद्योगिक विकास एवं निवेश को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन ट्रायथल बायथल टीम गुजरात के लिए रवाना

अधिवक्ता संघ की ओर से जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंदर सिंह मल्होत्रा को भावभीनी विदाई दी

error: