बिहार

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में शिवभक्तों की उमड़ी भीड़

अररिया, रंजीत ठाकुर : सावन के पहले सोमवार को भरगामा व नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में अहले सुबह से हीं शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना दिया। पुलिस-प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था। बता दें कि श्रवेश्वरनाथ शिव मंदिर जयनगर,महादेव मंदिर रघुनाथपुर,भरगामा,शंकरपुर शिव मंदिर समेत सभी प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने शिव का अभिषेक किया।

भक्तों ने गंगाजल,दूध,दही,शहद से भगवान का अभिषेक किया। साथ हीं बेलपत्र,भांग और धतूरा भी अर्पित किया। पंडितों के अनुसार सावन माह में रूद्राभिषेक का विशेष महत्व है। इस दौरान किए गए रूद्राभिषेक से परिवार में सुख-समृद्धि आती है। इसी कारण पंडितों के पास पूरे सावन माह के लिए रूद्राभिषेक की एडवांस बुकिंग चल रही है। बता दें कि सभी सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर शिवलिंग का जलाभिषेक किया। मंदिरों में घंटा-घड़ियाल की आवाज गूंजती रही। भक्तों का मानना है कि सावन में शिव मंत्रों का जाप और रूद्राभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।

Related posts

बिहार में वन्यजीव संरक्षण के साथ बढ़ेगा ईको-टूरिज्म, सीएम ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

5 चोरी की बाइक व 2 मोबाइल के साथ दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार!

केंद्रीय मंत्री प्रल्‍हाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का पदभार ग्रहण के बाद की उच्चस्तरीय बैठक

error: