बिहार

फुलकाहा थाना पुलिस ने 350 बोतल नेपाली शराब सहित एक चोरी की बाइक किया बरामद, तस्कर फरार!

अररिया, रंजीत ठाकुर : भारत नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा थाना पुलिस ने सोमवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के नवाबगंज दुर्गा मंदिर के समीप एक बाइक पर लोड 350 बोतल दिलवाले नामक नेपाली शराब बरामद किया है। जबकि तस्कर मौके से भागने में सफल रहा। फुलकाहा थाना के अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से बड़ी मात्रा में बाइक पर शराब लोड कर लाया जा रहा है।

सूचना के आलोक में पुलिस टीम को उक्त जगह पर लगाया गया जहां पुलिस के द्वारा नेपाली शराब समेत एक चोरी की बाइक बरामद की गई है। इस संबंध में फुलकाहा पुलिस ने बताया कि बाइक सवार तस्कर चकमा देकर शराब और बाइक छोड़कर भागने लगा कुछ दूरी तक पीछा किया गया लेकिन वे पकड़ में नहीं आया। इस संदर्भ में अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया कि चोरी की बाइक एवं बरामद शराब मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ कांड दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी तस्कर शामिल होंगे उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

सत्तार मेमोरियल कॉलेज में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ भारत का संदेश

बैंकॉक में एम्स पटना की डॉ. व्याख्या गुप्ता को सिल्वर यंग सर्जन अवार्ड

संपतचक में पूजा पंडालों के कारण पटना-गया हाईवे पर महाजाम, 10 मिनट की दूरी तय करने में लग रहा एक घंटा

error: