बिहार

56 वीं वाहिनी बथनाहा द्वारा 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

अररिया, रंजीत ठाकुर : शनिवार को 56 वीं वाहिनी बथनाहा द्वारा 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वाहिनी मुख्यालय एवं समस्त बाह्य सीमा चौकी स्तर तक विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। 56 वीं वाहिनी द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम वाहिनी के योग प्रशिक्षक सहा.उप.नि.सामान्य राम सिंह ठाकुर द्वारा कॉमन योगा प्रोटोकॉल 2025 के आधार पर योगाभ्यास कराया गया एवं मुख्य आरक्षी सामान्य अरूप रंजन बेहरा द्वारा मिथिला पब्लिक स्कूल के विधार्थी और शिक्षकों को योगा कराया गया। इस कार्यक्रम के दौरान किए जाने वाले आसन, प्राणायाम, मेडिटेशन के बारे में बताया गया।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना से किया गया एवं समापन प्रार्थना के साथ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अधिकारिगण व अन्य कार्मिकों एवं वन विभाग के रैंज अधिकारी दिनेश प्रसाद यादव एवं वन विभाग के अन्य कार्मिक शामिल थे।

Related posts

नौकरी का सुनहरा मौका : पटना में महिलाओं के लिए दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर

नवजात बच्चे की पहली सांस बचाने के लिए एम्स में विशेषज्ञों ने किया मंथन

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

error: