बिहार

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध : डीएम

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिला पदाधिकारी, पटना डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने कहा है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में नगरपालिका आम निर्वाचन, 2025 कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। इसके लिए 11 कोषांग 24×7 सक्रिय है। वे आज इसकी तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।

जिलाधिकारी ने कहा कि नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा निर्गत अधिसूचना एवं राज्य निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार पटना जिला अन्तर्गत नगर पंचायत खुशरूपुर, नौबतपुर तथा बिक्रम के पार्षदों, उप मुख्य पार्षदों एवं मुख्य पार्षदों के नगरपालिका आम निर्वाचन, 2025 के लिए मतदान की तिथि 28 जून, 2025 को एवं मतगगणना की तिथि 30 जून, 2025 को निर्धारित है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को आयोग के निदेशों के अनुसार सभी तैयारी करने का निदेश दिया।

Advertisements
Ad 1

जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्वतंत्र, स्वच्छ एवं निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी, विश्वसनीय एवं उत्तरदायित्वपूर्ण सहभागिता के साथ निर्वाचन कराए जाने हेतु अनेक कदम उठाया गया है। सुगमतापूर्वक यथास्थान मतदान करने के उद्देश्य से वरिष्ठ नागरिकों, शारीरिक रूप से दिव्यांगों, असाध्य रोग से ग्रसित, गर्भवती महिला, अप्र्रवासी मतदाताओं एवं अन्य पात्र मतदाताओं के लिए ई-वोटिंग प्रणाली विकसित किया गया है। यह एक ऐतिहासिक कदम है। ई-वोटिंग प्रणाली का उपयोग नगरपालिका निर्वाचन के निमित भारत वर्ष में प्रथम बार की जा रही है ताकि कोई भी मतदाता किसी भी कारण से अपने मत का प्रयोग करने से वंचित न रहें। जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों को ई-वोटिंग प्रणाली का वृहत स्तर पर प्रचार-प्रसार करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन शहरी निकायों में हो रहा है जहाँ मतदाता मोबाइल-फ्रेंडली हैं। सभी निर्वाची पदाधिकारी ई-वोटिंग से संबंधित पूरी प्रक्रिया को समझाने एवं प्रचार-प्रसार हेतु आवश्यक कार्रवाई करें। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (न.)-सह-जिलाधिकारी, पटना द्वारा 11 कोषांगों के पदाधिकारियों को अंतर्काेषांगीय समन्वय स्थापित कर चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने का निदेश दिया गया है।

Related posts

चौकीदार और दफादार पर हुए पुलिसिया दमन और लाठी चार्ज की घटना के बाद भी चिराग पासवान चुके हैं : एजाज अहमद

बख्तियारपुर स्कूल में महिला शिक्षकों के बीच मारपीट, प्राचार्या पर गंभीर आरोप

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 15 एकड़ में लगी अवैध अफीम की खेती नष्ट

error: