पटना, न्यूज़ क्राइम 24। देशभर की तरह राजधानी पटना में भी मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर बच्चों में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने अपने-अपने घरों में सजावट कर माताओं के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को खास अंदाज़ में व्यक्त किया। पटना के कई घरों को बलून और लाइटों से सजाया गया, जहां हल्की रोशनी के बीच बच्चों ने केक काटकर मदर्स डे सेलिब्रेट किया। एक दूसरे को केक खिलाकर घर के माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया गया। बच्चों ने गीत-संगीत के जरिए अपनी मां को खुश करने की कोशिश की, जिससे पूरा घर संगीत और खुशियों की गूंज से भर गया।
इस अवसर पर माताओं ने भी अपनी भावानों को व्यक्त करते हुए कहा की आज का दिन बेहद खास होता है, जो दुनिया की सभी माताओं को समर्पित है। माँ अपने बच्चों के लिए अपनी पूरी ज़िंदगी समर्पित कर देती है। वह हमारे जन्म से लेकर हमें इंसान बनाने तक हर मोड़ पर हमारे साथ खड़ी रहती है। माँ की ममता, त्याग और समर्पण की कोई तुलना नहीं की जा सकती। मदर्स डे पर लोगों ने यह संदेश दिया कि हर दिन माँ का सम्मान और उनका आभार प्रकट करना चाहिए।
