बिहार

पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ फूटा गुस्सा, एम्स गोलंबर पर पाकिस्तान का पुतला फूंका

फुलवारीशरीफ, अजित। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 27 हिंदू पर्यटकों की हत्या के विरोध में रविवार शाम हिंदू धर्म रक्षक संगठन ने जोरदार प्रदर्शन किया।

पटना के एम्स गोलंबर के पास जुटे संगठन के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान और आतंकियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की.गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान का पुतला फूंकते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की.हिंदू धर्म रक्षक संगठन के अध्यक्ष कुणाल किशोर के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन में दीपक गिरी, श्याम मिश्रा, आसुतोष कुमार, विकास कुमार, मनीष कुमार और सावरचक पंचायत के पैक्स अध्यक्ष चुनचुन राय समेत सैकड़ों सनातनी शामिल रहे.

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देना अब जरूरी हो गया है। उन्होंने सरकार से आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने की मांग की.पूरा इलाका देर तक ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ और ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’ के नारों से गूंजता रहा।

Related posts

तीनखंभा सीमा चौकी के जवानों ने 43.125 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर को पकड़ा

सरकारी अस्पताल और डॉक्टर की अनुउपलब्धता और अव्यवस्था को स्वीकार कर मुख्यमंत्री ने ये माना कि बिहार में स्वास्थ्य विभाग भगवान भरोसे; ऐसी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री जनता से माफी मांगे : एजाज अहमद

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, एनएच-98 जाम कर हंगामा

error: