बिहार

धूमधाम से हुआ चौहरमल जयंती महोत्सव का शुभारंभ, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

फुलवारीशरीफ, अजित। शिरोमणि बाबा चौहरमल जयंती महोत्सव का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को चितकोहरा, अम्बेडकर चौक से पारंपरिक शोभा यात्रा के साथ हुआ. अतिथियों व श्रद्धालुओं ने बाबा चौहरमल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

दोपहर 3 बजे निकली शोभा यात्रा में हाथी, ऊँट, घोड़ा, ढोल, नगाड़े, मोरबाजा और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ हजारों लोगों ने भाग लिया. यात्रा अम्बेडकर चौक से शुरू होकर चौहरमल नगर, फुलवारी शरीफ तक शांतिपूर्वक पहुंची।

शोभा यात्रा में तलवार, लाठी आदि का करतब दिखाते हुए युवाओं की टोली ने लोगों का ध्यान खींचा. जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया।

Advertisements
Ad 1

समिति के अध्यक्ष राजद नेता दिनेश पासवान ने बताया कि इस महोत्सव का आयोजन संयोजक धीरज कुमार बबलू की अगुवाई में किया गया है.महोत्सव के अवसर पर दो रातों तक पारंपरिक लोक गाथाओं पर आधारित रंगारंग नाट्य प्रस्तुति की जाएगी जो दर्शकों को सामाजिक चेतना और वीरता की गाथा से रूबरू कराएगी. विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी यहां पहुंचेंगे और लोगों से रूबरू होंगे वीर चौहरमल की गाथा पर सभा में उन पर चर्चा होगी.

इस आयोजन में रविन्द्र पासवान (उपाध्यक्ष), शैलेन्द्र पासवान (सचिव), महेश पासवान उर्फ लल्लु जी (व्यवस्थापक), सुभाष पासवान (संयुक्त सचिव), मनोज कुमार रविदास (उपसचिव), रामबाबू पासवान, शैलेश उर्फ गुड्डू पासवान (जगनपुरा), पिन्टू पासवान (रामकृष्णा नगर), राणा कौशल (बेऊर) समेत कई प्रमुख लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि इस ऐतिहासिक अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में आकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और बहुजन नायक के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएं।

Related posts

यातायात व्यवस्था का एसपी ट्रैफिक ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

कॉलोनियों और अपार्टमेंट में PNG कनेक्शन पर फोकस करें : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ऊंचे स्थानों पर बनेंगे पक्के आश्रय स्थल : मंत्री रत्नेश सादा

error: