बिहार

रेलवे स्टेशन से यात्री का मोबाईल चोरी कर भाग रहे अभियुक्त गिरफ्तार!

बक्सर, (न्यूज़ क्राइम 24) बक्सर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 02 पर खड़े यात्री प्रियंशु शर्मा (उम्र करीब 20 वर्ष), पुत्र- प्रदीप शर्मा, निवासी ग्राम- विहटा, थाना- नौबतपुर, जिला- पटना, ने एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका मोबाइल चोरी करते हुए देखा। चोरी का विरोध करते हुए प्रियंशु ने “चोर-चोर” की आवाज़ लगाई, जिसके बाद प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तत्परता से अभियुक्त को पकड़ लिया।

Advertisements
Ad 1

पकड़े गए अभियुक्त ने अपनी पहचान अक्षय कुमार (उम्र 21 वर्ष), पुत्र- हीरलाल भट्ट, निवासी- किला मैदान मचं के पास, थाना- नगर, जिला- बक्सर के रूप में बताई। पुलिस ने अभियुक्त की विधिवत तलाशी ली, जिसमें उसके पास से एक स्कीनटच मोबाइल (जिसकी अनुमानित कीमत 15,000/- रुपये है) बरामद हुआ।

Related posts

स्कूल जा रहे शिक्षक को अपराधियों ने मारी गोली, लूटपाट के दौरान वारदात से मचा हड़कंप…

बिहटा में STF और कुख्यात अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

“हमारी नर्सें – हमारा भविष्य, देखभाल की आर्थिक शक्ति” थीम के साथ जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित किया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस

error: