बिहार

पटना विश्वविद्यालय ने ऑल इंडिया शतरंज चैंपियनशिप में लहराया परचम

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) मारवाड़ी विश्वविद्यालय, राजकोट (गुजरात) के तत्वावधान में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित अखिल भारतीय अंतर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय शतरंज चैंपियनशिप-2025 में पटना विश्वविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस टीम में विश्वविद्यालय के शतरंज खिलाड़ी पीयूष कुमार मिश्रा, रूपेश बी रामचन्द्र, मो. तबशीर, पीयूष कुमार एवं हर्ष वर्धन सहाय शामिल हैं। टीम के मैनेजर पटना लॉ कॉलेज के सहायक प्रोफेसर सौरभ हैं, वहीं टीम को कोचिंग दे रहे हैं पटना विश्वविद्यालय के पूर्व शतरंज खिलाड़ी एवं जदयू नेता चन्दन कुमार चंचल।

इस चैंपियनशिप में देश के पूर्वी, पश्चिमी, उत्तरी एवं दक्षिणी ज़ोन के विजेता विश्वविद्यालय भाग ले रहे हैं। बिहार से पटना विश्वविद्यालय सहित कुल 14 विश्वविद्यालयों की टीमें इसमें भाग ले रही हैं। यह प्रतियोगिता 2 अप्रैल से 5 अप्रैल तक मारवाड़ी विश्वविद्यालय, राजकोट, गुजरात में आयोजित की जा रही है।

Advertisements
Ad 1

प्रतियोगिता के पहले राउंड में पटना विश्वविद्यालय का मुकाबला महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, रोहतक से हुआ, जिसमें पटना विश्वविद्यालय ने 3.5-0.5 से शानदार जीत दर्ज की। दूसरे राउंड में पटना विश्वविद्यालय ने एमआईटी पुणे को भी 3.5-0.5 से हराकर अपना दबदबा बनाए रखा। वहीं तीसरे राउंड में पटना विश्वविद्यालय का मुकाबला दिल्ली विश्वविद्यालय से हो रहा है, जिसमें पटना विश्वविद्यालय के खिलाड़ी तबशीर आलम ने दिल्ली विश्वविद्यालय के इंटरनेशनल मास्टर (IM) खिलाड़ी के साथ ड्रॉ मुकाबला खेला।

पटना विश्वविद्यालय की टीम पूरे ऑल इंडिया लेवल पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। इस ऐतिहासिक सफलता पर विश्वविद्यालय में खुशी की लहर है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय कुमार सिंह, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अनिल कुमार, खेल परिषद अध्यक्ष प्रो. सरफरुद्दीन, खेल सचिव डॉ. दीप नारायण और कुलानुशासक प्रो. मनोज कुमार सिन्हा ने खिलाड़ियों को बधाई दी तथा कोच चन्दन कुमार चंचल को उत्कृष्ट प्रशिक्षण के लिए धन्यवाद दिया।

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: