बिहार

फुलकाहा थाना एएसआई के मौत मामले में थानाध्यक्ष व वाहन चालक होमगार्ड के जवान निलंबित

अररिया, रंजीत ठाकुर फुलकाहा थाना में 12 मार्च की रात्रि गांजा तस्कर अपराधी अनमोल यादव की गिरफ्तारी करने के बाद भीड़ द्वारा छुड़ा देने और धक्कामुक्की में एएसआई राजीव रंजन मल्ल को चोट लगने के कारण हुए मौत मामले में पूर्णिया रेंज के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने बड़ी कार्रवाई की। पूर्णिया डीआईजी ने फुलकाहा थानाध्यक्ष रौनक कुमार सिंह और छापेमारी के लिए गए पुलिस वाहन के चालक होमगार्ड के जवान अजय कुमार पासवान को निलंबित कर दिया है। अररिया जिला पुलिस की ओर से मंगलवार को एक रिलीज जारी कर यह जानकारी दी गई।

एएसआई राजीव रंजन मल्ल की छापेमारी के क्रम में मौत मामले में फुलकाहा थाना कांड सं0-40/25, दिनांक-13 मार्च 2025 दर्ज किया गया। जिसका पर्यवेक्षण एवं छापामारी में हुई प्रशासनिक त्रुटि की जांच पूर्णिया पुलिस उप-महानिरीक्षक द्वारा की गयी। पूर्णिया डीआईजी के जांच में फुलकाहा थानाध्यक्ष रौनक कुमार सिंह की गैर जिम्मेदाराना नेतृत्व एवं लापरवाही पायी गई। थानाध्यक्ष के गैर जिम्मेदार,अपरिपक्व छापामारी रणनीति एवं लापरवाही, अनुशासनहिनता पाते हुए डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने 18 मार्च से निलंबित कर दिया है तथा वाहन चालक गृह रक्षक अजय कुमार पासवान को पुलिस केंद्र वापस किया गया है।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: