बिहार

पटना एसएसपी ने लूट और डकैती के लंबित मामलों की समीक्षा की

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने आज संध्या में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी पुलिस अधीक्षकों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, थानाध्यक्षों एवं अनुसंधानकों के साथ लूट एवं डकैती के लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, अनुसंधान की गति तेज करने और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी पर विशेष जोर दिया गया।

Advertisements
Ad 1

बैठक के दौरान प्रत्येक लंबित मामले की विस्तृत समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण के लिए मामलों के शीघ्र निष्पादन और ठोस कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिया कि अनुसंधान कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी ने VC से किया शेखपुरा के 6 मॉडल विद्यालयों का उद्घाटन

सीएम सम्राट चौधरी ने शिवहर में किया बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल का लोकार्पण, कहा -अटल जी का सपना, मोदी जी के नेतृत्व में हुआ साकार

सीएम सम्राट चौधरी ने एक साथ 551 ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ का किया उद्घाटन

error: