बिहार

स्वास्थ्य जाँच कराएंगे, पटना स्वस्थ बनाएंगे

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) राधेश्याम परिवार पटना सिटी एवं श्री बाला जी नेत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. शशि मोहनका के नेतृत्व में लगातार छठे महीने नेत्र जाँच शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 50 मरीजों की जांच की गई, जिसमें 15 मरीज मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित हुए।

कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थापिका शोभा गुप्ता ने किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए सभी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।

कार्यक्रम में व्यवस्थापक चक्रेश अग्रवाल और पंकज लोयलका ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक आलोक गुप्ता और हरिश हरलालका ने बताया कि यह सेवा प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को मरीजों को दी जाती है। इस आयोजन में संगीता झुनझुनवाला, रंजीत मित्तल, अमित मृदुल, अनिल गोयनका सहित कई अन्य लोग सक्रिय रूप से शामिल रहे।

Related posts

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

कन्हैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलित परिवारों के घर तोड़े जाने से आक्रोश

जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कंट्रोल कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, फ्लड फाइटिंग कार्यों की समीक्षा की

error: