बिहार

चोरों द्वारा दो कमरे का ताला तोड़कर एक लाख से अधिक के सामानों की चोरी कर लिया गया

अररिया, रंजीत ठाकुर स्थानीय विद्यालय सुलोचना देवी डॉ० डी० एल० दास सरस्वती शिशु मंदिर कटहरा फारबिसगंज में बीते रात्रि चोरों द्वारा दो कमरे का ताला तोड़कर एक लाख से अधिक के सामानों की चोरी कर लिया गया। घटना की जानकारी प्रधानाचार्य आलोक कुमार शर्मा और आचार्यों को तब चला जब सुबह वाहन चालक पहुंचे और दो कमरे का ताला टूटा हुआ पाया। दोनों कमरे में रखें में लैपटॉप, प्रोजेक्टर , ईo रिक्शा का पुराना मोटर,कैमरा , कैमरा का मॉनिटर , ताला इत्यादि ।

Advertisements
Ad 1

जिसके बाद प्रधानाचार्य और आचार्यों के द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय समिति के उच्च अधिकारियों अलावे फारबिसगंज पुलिस को दी गयी। प्रधानाचार्य ने घटना को लेकर फारबिसगंज थाने में लिखित आवेदन देते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। दिये गये आवेदन में दो कमरे के ताला तोड़कर विद्यालय में चोरी हो गई। लैपटॉप, प्रोजेक्टर , ईo रिक्शा का पुराना मोटर,कैमरा , कैमरा का मॉनिटर , ताला इत्यादि। अलमारी से पुस्तकें, विद्यालय के रजिस्टर आदि अन्य महत्वपूर्ण समान चोरों द्वारा चोरी कर लिये जाने की बात कही गयी है।

Related posts

पर्यटन में बिहार की बड़ी छलांग, विदेशी पर्यटकों के मामले में देश में 9वां स्थान

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में दीक्षारंभ समारोह, 110 नए विद्यार्थियों ने शुरू की रंगकर्म की यात्रा

इतिहास और साहित्य का रिश्ता आत्मीय और जटिल : प्रो. कमलानंद झा

error: