बिहार

मेंन हॉल का ढक्कन चुराते बदमाशों का फोटो सीसीटीवी में हुआ कैद

फुलवारी शरीफ, अजित : स्मैक दारू गांजा ड्रग्स आदि नशा सेवन करने वाले बदमाश अब पैसे के लिए नाला का मेन होल का ढक्कन भी चुराने लगे हैं. मैनहोल का ढक्कन चुराते हुए सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की करतूत कैद हो गई है. वार्ड नंबर 5 के पूर्व वार्ड पार्षद एवं वर्तमान पार्षद प्रतिनिधि रमेश यादव ने बताया कि मिल्लत कॉलोनी और आसपास के इलाके में लगातार में हॉल का ढक्कन चोरी हो रहा है.

Advertisements
Ad 1

उनके पड़ोस में वार्ड नंबर 2 में भी कई मैनहोल का ढक्कन चोरी हुआ है. मिल्लत कॉलोनी में जहानाबाद में एक बड़े अधिकारी का मकान है जहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे में मेन हॉल का ढक्क्न चुराए जाने की पूरी करतूत कैद हो गई. वार्ड पार्षद रेशमी देवी ने बताया कि मामले में थाना पुलिस को कैमरे की जांच करने के बाद कार्रवाई करनी चाहिए. मेंन हॉल का ढक्कन चुराने के बाद लगातार इलाके में लोगों की दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं.

Related posts

पटना में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: वाहन चोर गिरोह, अवैध हथियार सप्लायर और दस्तावेज चोर गैंग का खुलासा

BSEB Exam: 2 मई से बिहार बोर्ड की मैट्रिक और इंटर की कम्पार्टमेंटल परीक्षा

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, एक वर्षीय बेटे का सोमवार को मनाया था जन्मदिन

error: