बिहार

संपतचक में लग्जरी वाहन में रखा भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, तीन शातिर धंधे बाज पकड़े गए

फुलवारी शरीफ, अजित . पटना के संपतचक के कनौज़ी गाँव इलाके में लग्जरी वाहन में भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांड के अंग्रेजी शराब भरे हुए पड़े मिले जिसे गुप्त सूचना मिलने पर मध्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने पकड़ लिया. पुलिस ने शराब और वाहनों को जप्त करते हुए तीन शातिर धंधे वालों को भी पकड़ लिया है. जिनमे मनीष कुमार खेमनीचक, आदित्य पासवान जगनपुरा, अशोक कुमार बेईमान टोला कनौजी शामिल हैँ यह लोग शराब के तस्करी के मामले में पहले भी जेल जा चुके हैं. उत्पाद मोहम्मद निषेध विभाग के अधिकारी के मुताबिक सम्पत चक के गोपालपुर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई.कनौजी गाँव (स्टेडियम रोड के पास) अजीत कुमार निरीक्षक मध निषेध के नेतृत्व में छापेमारी की गई.

Advertisements
Ad 1

छापेमारी में कुल 1146 पीस टेट्रा पैक 12 बोतल रम कुल 1153 पीस (213.000 लीटर )विदेशी शराब की मात्रा पकड़ा गया.जप्त वाहन हौंडा सिटी रजिस्ट्रेशन BROI BV-2255 हैं. शराब का अनुमानित मूल्य लगभग २ लाख रूपये है.

Related posts

बिहार : कृषि विकास को गति देने के लिए शेखपुरा डीएम गंभीर, टास्क फोर्स बैठक में दिए कई निर्देश

बिहार : सहयोग कार्यक्रम से 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना वीमेंस कॉलेज में वित्तीय साक्षरता एवं सेबी निवेशक जागरूकता पर छात्र विकास कार्यक्रम आयोजित

error: