बिहार

जिला पदाधिकारी के अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में त्वरित एवं प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर समस्त पदाधिकारी के साथ बैठक आहूत की गई

अररिया, रंजीत ठाकुर जिला पदाधिकारी, अररिया, अनिल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय अररिया स्थित परमान सभागर में सोमवार को सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, योजनाओं को त्वरित एवं प्रभावी ढंग से लागू करने एवं इनकेे सतत् अनुश्रवण तथा प्रशासन को और अधिक संवेदशील बनाने उद्देश से सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडलस्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों के साथ विभिन्न विभागीय कार्यों के प्रगति एवं उपलब्धि की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार भी उपस्थित थे।

वहीं बैठक में अनुमंडलस्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी, संबंधित अनुमंडल एवं प्रखंड कार्यालय से विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदधिकारियों को कई जरूरी दिशा निर्देश दिये गये। इसके आलवा बैठक में माननीय मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा एवं गणतंत्र दिवस 26, जनवरी 2025 की पूर्व तैयारी को लेकर भी सभी आवश्यक तैयारी ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

Advertisements
Ad 1

बैठक में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना/मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना/कुशल युवा कार्यक्रम, हर घर नल का जल, घर तक पक्की गली-नाली, हर घर नल का जल-अनुरक्षण, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना, हर खेत तक सिंचाई का पानी, कृषि फीडर का निर्माण, मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना, मुख्यमत्री उद्यमी योजना/बिहार लघु उद्यमी योजना, प्रत्येक ग्राम पंचायत खेल-कूद को बढ़ावा देने हेतु खेल का मैदान, जीविका, जल-जीवन-हरियाली, दाखिल खारिज/परिमार्जण सहित अन्य विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की गई। मौके पर अपर समाहर्ता सह जि०लो०शि०नि० पदाधिकारी अररिया, उप विकास आयुक्त अररिया, सिविल सर्जन अररिया, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अररिया, जिला परिवहन पदाधिकारी अररिया, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अररिया, सभी संबंधित वरीय उप समाहर्ता सहित सभी जिलस्तरीय पदाधिकारी, तकनीकी पदाधिकारी, सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Related posts

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

जयपुर की तर्ज पर गणगौर महोत्सव 2026 का आयोजन 21 मार्च को

एमडीएम में अनियमितता की शिकायत पर जांच करने आए बीआरपी

error: