बिहार

पुलिस कस्टडी से अररिया न्यायालय परिसर से गांजा तस्करी के आरोपी मनीष कुमार फरार, पुलिस की बड़ी लापरवाही

अररिया, रंजीत ठाकुर जिले के फुलकाहा थाना में बीते रविवार को एसएसबी जवानों के द्वारा 103 किलो गाजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया गया था। सोमवार को फुलकाहा थाना पुलिस के द्वारा आरोपी गौरव कुमार पिता सत्यनारायण यादव एवं मनीष कुमार पिता दीपक पूर्वे से आवश्यक पूछताछ के बाद तस्करी के दोनों आरोपी को एस आई गुलशन कुमार के नेतृत्व में चौकीदारों के साथ न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया था।

Advertisements
Ad 1

जहां पुलिस की लापरवाही से न्यायालय परिसर अररिया से आरोपी मनीष कुमार पिता दीपक पूर्वे चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद न्यायालय परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया। वहीं घटना के बाद से पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। मामले की जानकारी देते हुए फुलकाहा थाना अध्यक्ष रौनक कुमार ने कहा कि अररिया थाना में मामला दर्ज कर आरोपी के धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related posts

भारत ने सभी प्रकार के आतंकवाद से निपटने के लिए एकजुट वैश्विक प्रयासों का आह्वान किया

देश में कच्चे तेल, पेट्रोल, डीज़ल, प्राकृतिक गैस और एलपीजी का पर्याप्त भंडार : सरकार

CM सम्राट चौधरी बोले- पुलिस से ही सुशासन, अपराधी 48 घंटे में पाएंगे जवाब

error: