बिहार

नए साल पर नशे में झूम रहे लोगों पर आफत

फुलवारी शरीफ, अजित . नए साल पर नशे में घूमने वाले लोगों पर आफत बनकर पुलिस टूट पड़ी.कई इलाकों में सघन वाहन जाँच के दौरान दो दर्जन से अधिक लोग गिरफ्तार किए गए. सभी का मेडिकल कराने के बाद नशे में होने के पुष्टि हुई. मेडिकल के बाद पुलिस ने सभी नशेड़ियों को जेल भेज दिया.

Advertisements
Ad 1

फुलवारी शरीफ थाना पुलिस ने शराब के नशे में नौ लोगों की गिरफ्तार किया है वहीं बेउर थाना पुलिस ने शराब पिने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा गौरीचक में एक दर्जन लोग नशे में गिरफ्तार किए गए. थाना अध्यक्ष फुलवारी शरीफ मशहूर अहमद हैदरी ने बताया कि एम्स गोलंबर के पास फुलिया टोला का रहने वाला युवक रुदल राय के पॉकेट से तलाशी में दो कारतूस मिला है.इसके अलावा उससे पूछताछ की गई है कि कारतूस कहां से लेकर आया.हालांकि हथियार उसके पास नहीं मिला. उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

Related posts

बिहार : कृषि विकास को गति देने के लिए शेखपुरा डीएम गंभीर, टास्क फोर्स बैठक में दिए कई निर्देश

बिहार : सहयोग कार्यक्रम से 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना वीमेंस कॉलेज में वित्तीय साक्षरता एवं सेबी निवेशक जागरूकता पर छात्र विकास कार्यक्रम आयोजित

error: