बिहार

पटना एम्स कि डाक्टर वीणा सिंह को आईएमए के राष्ट्रीय सम्मेलन में राष्ट्रीय अवार्ड वूमेन फॉर बेस्ट सोशल एक्टिविटी से नवाजा गया

फुलवारी शरीफ़, अजित : बिहार राज्य आईएमए के पटना जर्नल ऑफ मेडिसिन के असोसिएट एडिटर एवं एम्स पटना में बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग की विभागाध्यक्ष डाक्टर वीणा सिंह को आईएमए के राष्ट्रीय सम्मेलन में राष्ट्रीय अवार्ड वूमेन फॉर बेस्ट सोशल एक्टिविटी से नवाजा गया.यह अवार्ड हैदराबाद में आयोजित आईएमए के 99वें कांफ्रेंस उत्सव नैटकॉन 2024 में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर वी अशोकन और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शरद अग्रवाल ने डॉ वीणा द्वारा किए विभिन्न सामाजिक कार्यों के लिए दिया.

पिछले एक वर्ष में उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में लाइफलाइन एक्सप्रेस ट्रेन में कटे होंठ वाले बच्चों का ऑपरेशन, सिक्किम में तीन दिवसीय कैंप में कटे होंठ, तालू वाले मरीजों का ऑपरेशन तथा फुलवारीशरीफ और दानापुर में प्रत्येक रविवार (अब तक तकरीबन 33) को मेडिकल कैंप में मरीजों को मुफ्त चिकित्सीय परामर्श और दवा देना डॉ वीणा के उल्लेखनीय कार्यों में से हैं.

Related posts

कोरोनाकाल की याद के साथ रिश्तों का संदेश दे गई बोध

उर्दू गजल अदब की आबरू है : कुलसचिव

जिले के क्लैप लिपि और प्लेट से संबंधित बच्चों को स्वस्थ्य बनाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा भेजा गया पटना