बिहार

एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 11 किलो 500 ग्राम गाजा बरामद किया

अररिया, रंजीत ठाकुर एसएसबी और फुलकाहा थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाकर मंगलवार के देर शाम भारत नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा थाना क्षेत्र के नवाबगंज पंचायत स्थित कोशिकापुर वार्ड संख्या-07 में सीमा स्तंभ संख्या-188/2 के समीप भारतीय क्षेत्र में छुपा कर रखे 11 किलो 500 ग्राम गाजा बरामद किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष रौनक कुमार के नेतृत्व में की गई है। इस बाबत थाना अध्यक्ष ने कहा की सूचना मिली थी कि तस्कर नेपाल से भारी मात्रा में मादक पदार्थ गाजा की तस्करी कर भारतीय क्षेत्र के कोशिकापुर गांव में स्टॉक कर रहा है।

सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस एवं एसएसबी कैंम्प प्रभारी इंस्पेक्टर हरबंस लाल एवं अन्य जवानों के साथ संयुक्त छापेमारी अभियान चलाकर गाजा बरामद किया गया है। उन्होंने कहा इस कार्रवाई से तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर गया। कहा जप्त गांजा पर मामला दर्ज कर अभियुक्त की तलाश की जा रही है।

Related posts

सड़क हादसे में भाजपा महिला मोर्चा की कुमारी बसुधा घायल!

पटना सिटी दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक संपन्न, विसर्जन तिथि पर बनी सहमति

पुनपुन में भूमि अधिकार और आरक्षण बचाव यात्रा, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

error: