फुलवारी शरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना के संपत चक प्रखंड मुख्यालय का भवन गौरी चक इलाके में ही बनाया जाए इसके लिए इलाके के समाजसेवियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पटना के जिला अधिकारी को पत्र लिखा है.स्थानीय समाज सेवी संजीव कुमार गुड्डू सिंह ने बताया कि संपतचक प्रखंड क्षेत्र की जनता एवं अधिकांश पंचायत जनप्रतिनिधि प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय का भवन निर्माण चार प्रखंडों के मुख्य बाजार गौरीचक में कराने के पक्षधर हैं.पूर्व प्रत्याशी फतुहाँ विधानसभा संजीव शरद ऊर्फ गुड्डू सिंह ने कहा कि प्रखण्ड क्षेत्र के तमाम ग्राम पंचायतों का थाना मुख्यालय गौरीचक है.यहां पूर्व से दो बैंक , सिंचाई विभाग का कार्यालय एवं अन्य ऑफिस विद्यमान है.
गौरीचक में पथ निर्माण विभाग की कई दशकों पूर्व स्थायी रूप से अधिग्रहित लगभग पौने तीन एकड़ जमीन उपलब्ध है जहां संपतचक प्रखंड और आंचल मुख्यालय का निर्माण कराया जा सकता है. इस जमीन पर कई लोगों द्वारा अतिक्रमण भी कर लिया गया है. विदित हो कि तीन वर्ष पूर्व जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में सुनवाई के क्रम में मुख्यमंत्री जी द्वारा गौरीचक में ही प्रखण्ड कार्यालय भवन निर्माण कराने हेतु जिलाधिकारी, पटना को आदेश भी दिया गया था. जिलाधिकारी ने तत्कालीनअपर समाहर्ता (राजस्व) को डीसीएलआर( पटना सदर) के अनुश्रवण में अंचलाधिकारी नंद किशोर निराला को भूमि पैमाईश का आदेश दिया था लेकिन स्थल पर आजतक नापी नहीं हो पाया.
