बिहार

आलू लदी ट्रक नें मोटर साइकिल सवार को रौंदा, एक की मौत दूसरा जख्मी!

फुलवारी शरीफ, अजित : बुधवार की देर रात अनीसाबाद न्यू बाईपास पर आलू लदी ट्रक ने मोटर साइकिल सवार को रौंद दिया. मोटर साइकिल पर दो युवक सवार थे जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जब कि दूसरा जख्मी हो गया. जख्मी को इलाज के लिए आस पास के लोग अस्पताल ले गये हैं.

हादसे के बाद सड़क जाम लगा और वाहनों की कतार बाईपास से फुलवारी शरीफ तक लग गई मरने वाले की पहचान नहीं हो सकी है मौके पर पुलिस पहुंच कर शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है. हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया. मौके पर गर्दनीबाग और यातायात थाना पुलिस ने पहुंच कर शव को उठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रक को जप्त कर लिया है.

Related posts

अगलगी में दो परिवारों के घर और दुकान जलकर राख, लाखों की संपत्ति का नुकसान

नेपाल से शराब लेकर भारतीय सीमा में घुसते ही दो तस्कर गिरफ्तार, 32.7 लीटर नेपाली शराब बरामद!

पत्रकार आदित्य गिरी के पिता का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर