अररिया, रंजीत ठाकुर फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएसबी एवं पुलिस की संयुक्त छापेमारी के दौरान मंगलवार के देर रात समय करीब 12:00 बजे बॉर्डर स्तंभ संख्या 187 के समीप भारतीय क्षेत्र भोड़हर गांव के खेत में धान के पुआल में छुपा कर रखे 18 किलो 700 ग्राम बरामद करने में सफलता हांसिल की है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी कैंम्प प्रभारी इंस्पेक्टर हरबंस लाल एवं थाना अध्यक्ष फुलकाहा रौनक कुमार के नेतृत्व में की गई है।
वहीं पुलिस के द्वारा जप्त गाजा पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी के अभियान में एसएसबी के तरफ से निरीक्षक हरिवंश लाल मुख्य आरक्षी शिव बहादुर सिंह, सामान्य आरक्षी शिवा कुमार एस,सुनील सेन,अक्षय बापू राव मधेन, पुलिस के तरफ से एस आई रमेश कुमार,अरुण कुमार के अलावे बिहार पुलिस जयप्रकाश पासवान, अभिनीत कुमार,आदि शामिल थे।
