बिहार

एसएसबी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा का हुआ समापन

अररिया, रंजीत ठाकुर एसएसबी 56 वीं वाहिनी मुख्यालय बथनाहा के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के निर्देशन में चल रहे “स्वच्छता पखवाड़ा” का समापन रविवार के शाम कमांडेंट श्री विक्रम के हाथों किया गया। यह कार्यक्रम 1 नवंबर 2024 से 15 नवंबर 2024 तक चलाया गया। कार्यक्रम मुख्यालय अधीनस्थ समस्त बीओपी क्षेत्र में चलाया गया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ रहें स्वस्थ रहें के अभियान भारत सरकार के दिशा निर्देश में चलाया जा रहा है।

जिसको लेकर एसएसबी के द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए “स्वच्छता पखवाड़ा” के रूप में जगह-जगह चलाया जा रहा है। इस अभियान से लोगों में काफी जागरुकता हुई है। लोग गांव में भी आसपास साफ सफाई रखने के लिये विवश हैं। लोगों ने कहा साफ सफाई रखने से “स्वच्छ भारत श्रेष्ठ भारत” का निर्माण होगा।

Related posts

दानापुर में दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने सोनू सिंह को गोलियों से भूना डाला, मौके पर मौत!

BIHAR BANDH : बिहार बंद को लेकर हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारत ने जानबूझकर पड़ोसी देश में बाढ़ लाने की पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों को किया खारिज

error: