बिहार

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल-डीएम

अररिया, रंजीत ठाकुर जिला पदाधिकारी, अररिया, अनिल कुमार द्वारा जिला मुख्यालय स्थित परमान नदी किनारे त्रिसुलिया घाट पर “रिवर रैचिंग” कार्यक्रम के तहत मत्स्य अंगुलिकाओं को नदी में छोड़ा गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि मत्स्य अंगुलिकाओं छोड़ा जाना नदी के पुनर्स्थापना के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

उक्त कार्यक्रम में 3.80 लाख (तीन लाख अस्सी हजार) मत्स्य अंगुलिकाओं को नदी में छोड़ा गया है। इस संबंध में जानकारी देते मत्स्य विकास पदाधिकारी अररिया बताया गया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत यह कार्यक्रम पूरे बिहार में चलाया जा रहा है। इस योजना के द्वारा नदी में पर्याप्त मात्रा में मत्स्य अंगुलिकाओं होने से नदी का पुनर्स्थापना होगा।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर में मत्स्य विभाग के संयुक्त निदेशक प्रसार एवं प्रशिक्षण गौरी शंकर, उप मत्स्य निदेशक पूर्णिया शंभू राय, जिला मत्स्य पदाधिकारी अररिया नागेंद्र कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग अररिया नितेश कुमार पाठक, मत्स्य विकास पदाधिकारी अररिया चंदन कुमार एवं संबंधित पदाधिकारी सहित मत्स्य कृषक उपस्थित थे।

Related posts

शेखपुरा एसडीएम का रात में औचक निरीक्षण : थाना मुस्तैद मिला

शहर में दिनदहाड़े हमला, कैटरर्स को बदमाश ने मारा चाकू

बारुण प्रखंड के बरौली में भव्य यज्ञ का शुभारंभ आज, सभी तैयारियां पूर्ण

error: