बिहार

विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता संबंधी कई कार्यक्रम आयोजित

अररिया, रंजीत ठाकुर विश्व एड्स दिवस के मौके पर रविवार को जिले में जागरूकता संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। मौके पर विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से एचआईवी एड्स के खतरों के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली निकाली गयी। सदर अस्पताल परिसर से आशा व एएनएम कार्यकर्ताओं द्वारा निकाले गये जागरूक रैली को सिविल सर्जन डॉ केके सिंह, सीडीओ डॉ वीआईपी सिंह, डीआईओ डॉ मोइज, डीपीएम संतोष  कुमार, डीपीएम एड्स अखिलेश कुमार सिंह सहित अन्य ने हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र भ्रमण के लिए रवाना किया। रैली शहर के चांदनी चौक सहित शहर के अन्य चौक चौराहों से गुजर कर पुनः सदर अस्पताल पहुंच कर संपन्न हुआ।

सिविल सर्जन ने किया आईसीटीसी का निरीक्षण

विश्व एड्स दिवस के मौके पर सदर अस्पताल परिसर में संचालित आईसीटीसी, पीपीटीसीटी, भीसीटीसी, लिंक एआरटी व रक्त केंद्र का निरीक्षण किया। मौके पर सभी केंद्रों का सिविल सर्जन , सीडीओ सहित अन्य अधिकारियों का बारी बारी से निरीक्षण किया। सिविल सर्जन ने संबंधित कर्मियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए  उक्त केंद्रों के सफल संचालन को लेकर कई जरूरी दिशा निर्देश दिये।

एचआईवी- एड्स के प्रति जागरूकता जरूरी

सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जिले में एचआईवी- एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एड्स एक गंभीर बीमारी है। जागरूकता से हीं इससे बचा जा सकता है।  उन्होंने समुदाय में इस विषय पर खुलकर बातचीत करने व संक्रमित मरीजों के साथ हर तरह के भेदभाव को खत्म करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिले में एचआईवी परीक्षण व परामर्श बेहतर सुविधाएं उपलब्ध है। संक्रमितों के लिये जरूरी दवा व उपचार सेवाएं पूरी तरह निशुल्क है। मौके पर डीएमएनई पंकज कुमार झा, डीपीसी राकेश कुमार, डीसीएम सौरभ कुमार झा, अकाउंटेंट मुरलीधर शाह ब्लड बैंक से जुड़े सभी कर्मी मौजूद थे।

Related posts

फुलवारी प्रखंड मुख्यालय पर अनशन शुरू, मांगों को लेकर कल भी जारी रहेगा सत्याग्रह

महावीर कैंसर संस्थान में नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान, मरीजों और कर्मियों ने लिया संकल्प

जानीपुर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

error: