बिहार

आगामी पैक्स चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय, निकाला फ्लैग मार्च

20241125 100304

अररिया, रंजीत ठाकुर आगामी पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बसमतिया पुलिस सक्रिय। इसी कड़ी में आज रविवार को बसमतिया थाना अध्यक्ष अमर कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल और एसएसबी जवानों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च क्षेत्र के आनेको मार्गो से होते हुए संवेदनशील स्थान का जायजा लेते हुए बॉर्डर का निरीक्षण किया।

मार्च के दौरान सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर बनी रही। इस बाबत थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने कहा पैक्स चुनाव के दौरान कोई भी असामाजिक तत्व शांति व्यवस्था को भंग करना चाहेगा उसे बक्शा नहीं जाएगा। सीधा जेल जाना पड़ सकता है। इस अभियान में थाना अध्यक्ष अमर कुमार दल बल के साथ चल रहे थे, वहीं बसमतिया एसएसबी कैंप प्रभारी जवानों के साथ मौजूद थे।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!