बिहार

फुलकाहा पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार!

20241105 150137


अररिया, रंजीत ठाकुर फुलकाहा थाना पुलिस ने सोमवार के शाम एक व्यक्ति को अंग्रेजी शराब के साथ घरदबोचा। कारोबार में प्रयुक्त बाइक होंडा शाइन बी आर 38 ए जे 7390 को जप्त कर लिया है। जप्त अंग्रेजी शराब 27 बोतल बताया गया है। वहीं गिरफ्तार व्यक्ति फुलकाहा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव वार्ड दो निवासी बेचन यादव पिता विजय यादव बताया गया है।

इस मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रौनक कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नेपाल से बाइक में शराब लेकर भारतीय क्षेत्र में आ रहा है। सूचना मिलते ही टीम गठित कर उक्त तस्कर को शराब के साथ धरदबोचा गया। गिरफ्तार व्यक्ति से आवश्यक पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!