बिहार

पैक्स का चुनाव होने से पूर्व दो गुटों में जमकर मारपीट!

 नालंदा, राकेश  नालंदा नगर थाना क्षेत्र बिहार के सहकारिता ऑफिस का है. शनिवार के दिन आधा घंटा के लिए रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. सिलाव प्रखंड के माहुरी गांव से पैक्स अध्यक्ष के लिए नाम जोड़ाने आए ग्रामीणों का आरोप है, कि वर्तमान पैक्स अध्यक्ष के इशारे पर ग्रामीणों को गेट बंद कर दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया है. जिसमें 4 लोग जख्मी हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच, जद(यू) नेता सह पैक्स अध्यक्ष बिगुल सिंह समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाना ले गए और पूछताक्ष कर रही है. जख्मी ग्रामीण गुलशन कुमार, गुड्डू सिंह व अन्य ने इसी साल के अंतिम में पैक्स का चुनाव होना है

Advertisements
Ad 1

जिसके लिए नाम जुड़वाने का कार्य चल रहा है और 30 सितंबर तक नाम जोड़वाने की अंतिम तिथि है. इसी कारण करीब एक दर्जन से अधिक लोग माहुरी पैक्स में नाम जुड़वाने के लिए मुख्यालय बिहारशरीफ स्थित सहकारिता कार्यालय आए थे. वहां पूर्व से बैठे वर्तमान पैक्स अध्यक्ष ने गाली गलौज करते हुए गेट बंद कर अपने कुछ सहयोगियों के साथ ग्रामीणों से मारपीट करने लगे. वहीं, घटना की सूचना पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि 3 लोगों को थाना लाया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है, आवेदन मिलने के बाद अग्रतर कार्रवाई की जाएगी

Related posts

पटना में UCMAS राज्य स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न, 300 से अधिक बच्चों ने दिखाई अद्भुत गणितीय क्षमता

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सीतामढ़ी में ‘जानकी नवमी’ पर मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम में लिया भाग

सांगठनिक चुनाव के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक और जिला संयोजकों की बैठक संपन्न

error: